बरेली: सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि युवक जूस बेचने का काम करता है। वह दुकान से एक साथी के साथ मोटर साइकिल घर खाना खाने जा रहे था। भोजीपुरा थानाक्षेत्र के पीपलसाना चौधरी निवासी रिफाकत(20) पुत्र …

बरेली, अमृत विचार। एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि युवक जूस बेचने का काम करता है। वह दुकान से एक साथी के साथ मोटर साइकिल घर खाना खाने जा रहे था।

भोजीपुरा थानाक्षेत्र के पीपलसाना चौधरी निवासी रिफाकत(20) पुत्र शाहिद हुसैन भोजीपुरा स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर जूस की दुकान चलाता था। मंगलवार की दोपहर वह अपने साथी वसीम पुत्र (22) पुत्र मोहम्मद यासीन के साथ दुकान से काम करके घर खाना खाने के लिए जा रहा था।

मृतक रिफाकत

रास्ते में अभयपुर मोड़ के पास उसकी मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में रिफाकत की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद रिफाकत के घर में कोहराम मच गया।

परिजनों ने बताया कि रिफाकत जूस की दुकान चलाने के साथ-साथ पढ़ाई भी करता था। वहीं वसीम के परिजनों ने बताया कि उसकी हालत गंभीर है और वह अभी तक बेहोशी की हालत में है।

संबंधित समाचार