उन्नाव: महिला का रक्त रंजित मिला शव, पति ने जताई हत्या की आशंका, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के हुसैन नगर गांव में घर के अंदर बने जीने के समीप गुरूवार की भोर पहर संदिग्ध अवस्था में खून से लथपथ महिला का शव पड़ा मिला। बेटी ने मां का शव पड़ा देखा तो चिल्लाते हुए घर के बाहर आ गई। बेटी को रोता देख अन्य परिजन व आसपास के …

उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के हुसैन नगर गांव में घर के अंदर बने जीने के समीप गुरूवार की भोर पहर संदिग्ध अवस्था में खून से लथपथ महिला का शव पड़ा मिला। बेटी ने मां का शव पड़ा देखा तो चिल्लाते हुए घर के बाहर आ गई। बेटी को रोता देख अन्य परिजन व आसपास के लोग घर के अंदर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब कि परिजनों का आरोप है कि महिला की हत्या की गई है। महिला की मौत से परिजन व बच्चे रो रोकर आहत है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के हुसैन नगर गांव में रहने वाले बचन्ने लोध गांव मे ही रहने वाले डॉक्टर का ट्रैक्टर चलाता है। जिससे उसके परिवार का भरण पोषण होता है। बुधवार की शाम वह खेत जोतने के लिए ट्रैक्टर लेकर पुरवा कोतवाली क्षेत्र के कस्बा गया था। घटना के वक्त घर पर 40 वर्षीय पत्नी पप्पी 16 वर्षीय बेटी सलोनी तथा दो बेटों में 12 वर्षीय लक्ष्मीकांत और 10 वर्षीय रजनीकांत मौजूद थे। शाम को मां व बच्चे भोजन करने के बाद सोने चले गए थे।

गुरूवार सुबह बेटी सलोनी जब लघुशंका के लिए उठी तो मां का खून से लथपथ शव पड़ा देख उसके मुंह से चीख निकल गई। रोती चिल्लाती बेटी घर के बाहर पहुंची और अन्य परिजनों को घटना से अवगत करवाया। मामले की जानकारी होते ही पड़ोस में रहने वाला भतीजा विश्राम और आसपास के लोग उसके घर पहुंच गए। घटना की जानकारी पति बचन्ने व कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की है। सीओ सिटी कृपा शंकर के मुताबिक सिर में चोट लगने से महिला की मौत हुई है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

सिलवट्टे से महिला की हत्या का आरोप
अचलगंज थाना क्षेत्र के मवईया लायक गांव निवासी मृतका पप्पी की पचीस साल पहले बचन्ने लोध से शादी हुई थी। भतीजा विश्राम के मुताबिक चाची की मोहल्ले में किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी। घर के अंदर जीने के पास चाची पप्पी खून से लथपथ औंधे मुंह पड़ी हुई थी। पास में सिलवट्टा भी पड़ा हुआ था। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पप्पी के भाई का आरोप है कि किसी ने सिलवट्टे से सिर पर हमला कर हत्या कर दी है।

संबंधित समाचार