बलरामपुर: आवारा पशुओं से परेशान किसान, फसलों को पहुंचा रहे हैं नुकसान
बलरामपुर। खेतों में धान की रोपाई लगभग हो चुकी है और पौधा बड़ा होने लगा है, लेकिन गांवों में आवारा पशुओं की वजह से धान की फसल पर खतरा बना हुआ है। फ़सल को नुक्सान से बचाने के लिए किसान हर जतन भी खूब कर रहे हैं लेकिन उनकी परेशानी बढ़ गई है। धान की …
बलरामपुर। खेतों में धान की रोपाई लगभग हो चुकी है और पौधा बड़ा होने लगा है, लेकिन गांवों में आवारा पशुओं की वजह से धान की फसल पर खतरा बना हुआ है। फ़सल को नुक्सान से बचाने के लिए किसान हर जतन भी खूब कर रहे हैं लेकिन उनकी परेशानी बढ़ गई है। धान की नर्सरी तैयार कर किसान किसी तरह खेतों में रोपाई कर दिए हैं धीरे धीरे पौधे हरे हो रहे हैं, इसी बीच किसानों की चिंता इन आवारा पशुओं ने बढ़ा दी है।
आवारा पशुओं का झुंड खेतों में घुसकर अभी से धान की रोपित फसल को नष्ट कर रहे हैं जिसके चलते किसानों का काफी नुकसान हो रहा है। तहसील क्षेत्र के महुआ बाजार, हासिमपारा, पिपरा राम, धुसवा बाजार, गैड़ास बुजुर्ग, हुसेनाबाद, जाफराबाद, बढ़या पकड़ी, फकिरापुर, बनकटवा, आदि गांवों के खेतों में छुट्टा जानवरों की झुंड आपको देखने को मिल जाएगा।
बदलपुर गांव के निवासी राम अचल चौधरी ने बताया कि खेतों में लगी फसलों को आवारा पशु व जंगली जानवरों ने काफी नुकसान पहुंचाया है। बनकटवा निवासी राज मोहम्मद बताते हैं कि उनके खेतों में धान की बोई गई नर्सरी को इन आवारा पशुओं ने काफी नुकसान पहुंचाया है। जिसके चलते उन्हें दुबारा नर्सरी का पौधा लगाना पड़ा है। इमलिया बनघुसरा निवासी मोतीलाल कहते हैं कि आवारा पशुओं को खेतों में घुसने से रोकने के लिए सरकार को कोई ठोस कदम उठाने चाहिए।
