पीलीभीत: वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जहानाबाद (पीलीभीत), अमृत विचार। कोतवाली के रिछा रोड ग्राम हैदरगंज रम्पुरा मिश्र के बीच गांव रम्पुरा से बाल कटाकर वापस आ रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सहित पिता-पुत्र खाई में गिरे, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कश्यप पुलिस …

जहानाबाद (पीलीभीत), अमृत विचार। कोतवाली के रिछा रोड ग्राम हैदरगंज रम्पुरा मिश्र के बीच गांव रम्पुरा से बाल कटाकर वापस आ रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सहित पिता-पुत्र खाई में गिरे, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।

बदहवास परिजन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कश्यप पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक पिता-पुत्र की शिनाख्त ग्राम निजामडांडी के मुकेश कुमार शर्मा (28), मयंक शर्मा (2) वर्ष के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया के शुक्रवार सुबह 8.30 बजे मुकेश अपनी बाइक से ग्राम रम्पुरा अड्डे पर पुत्र मयंक के बाल कटवाने को कहकर घर से निकला था।

बाल कटवाकर आते समय हैदरगंज के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

संबंधित समाचार