सुल्तानपुर: सपा नेता ने पूर्व सांसद पर लगाया हत्या की साजिश रचने के आरोप
सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व राष्ट्रीय सचिव मेराज अहमद ने जिले पूर्व सांसद मोहम्मद ताहिर पर गंभीर आरोप लगाया है। मेराज अहमद ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व सांसद ताहिर खान मेरी हत्या करा देना चाहते हैं। इसके साथ ही सपा नेता मेराज ने पूर्व सांसद ताहिर खान पर कबूतरबाज और भूमाफिया होने …
सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व राष्ट्रीय सचिव मेराज अहमद ने जिले पूर्व सांसद मोहम्मद ताहिर पर गंभीर आरोप लगाया है। मेराज अहमद ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व सांसद ताहिर खान मेरी हत्या करा देना चाहते हैं। इसके साथ ही सपा नेता मेराज ने पूर्व सांसद ताहिर खान पर कबूतरबाज और भूमाफिया होने का आरोप लगाया।
मामले में कानून कार्रवाई करने के बजाए नगर कोतवली गोलमोल जवाब दे रही है। वहीं पूर्व सांसद ताहिर ने आरोप को बेबुनियाद बताया। मुकदमा दर्ज किए जाने के प्रकरण पर क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी बोले, मैं अभी कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूँ।
