हरदोई: अवैध तरीके से शाम ढलते ही होटलों में सजती है शराबियों की महफ़िल
हरदोई। हरदोई शहर में अंग्रेजी शराब की बिक्री के लिए अधिकृत ठेके जरूर हैं, मगर शाहाबाद के शहरी परिक्षेत्र के होटलों में शाम ढलते ही अवैध तरीके से शराब बिक्री व होटलों में खुलेआम शराब बिक रही है यहाँ तक की नाबालिगों को भी खुलेआम होटल संचालक शराब परोसते हैं। शाहाबाद थाने से चंद कदमों …
हरदोई। हरदोई शहर में अंग्रेजी शराब की बिक्री के लिए अधिकृत ठेके जरूर हैं, मगर शाहाबाद के शहरी परिक्षेत्र के होटलों में शाम ढलते ही अवैध तरीके से शराब बिक्री व होटलों में खुलेआम शराब बिक रही है यहाँ तक की नाबालिगों को भी खुलेआम होटल संचालक शराब परोसते हैं। शाहाबाद थाने से चंद कदमों की दूरी पर होटलों में जमकर शराब परोसी जाती है। राष्ट्रीय राजमार्ग शाहजहाँपुर-हरदोई हाइवे के किनारे शाहाबाद के होटल अवैध तरीके से शराब परोसने के लिए मशहूर हैं।
जहां शराब की अधिकृत दुकानों के अतिरिक्त नियम बिरुद्ध शराब बेची व परोसी जाती है। इसके चलते अब लोग अफसरों की भूमिका पर सवाल उठाने लगे हैं। शहर के कई होटलें मयखाने बन गए हैं, जहां न सिर्फ खुलेआम शराब बेची जा रही है, बल्कि बैठ कर पीने की खास व्यवस्था है। नगर के एक होटल में खुलेआम शाम ढलते ही शराब बेची जा रही है और खाने-पीने की सब व्यवस्था है।
