सीतापुर: कांग्रेसियों ने किया प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत
सीतापुर। लखनऊ से लखीमपुर खीरी के पसगवां जाते समय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का शहर की सीमा के प्रवेश स्थान वैदेही वाटिका पर कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी व अन्य लोगों ने पुष्प देकर स्वागत किया। बता दे कि लखीमपुर खीरी …
सीतापुर। लखनऊ से लखीमपुर खीरी के पसगवां जाते समय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का शहर की सीमा के प्रवेश स्थान वैदेही वाटिका पर कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी व अन्य लोगों ने पुष्प देकर स्वागत किया।
बता दे कि लखीमपुर खीरी के पसगवां विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी से नामांकन के दौरान नामांकन पत्र छीनने के दौरान मारपीट की थी और बदसलूकी करते हुए साड़ी उतार दी थी।
इसी सिलसिले में शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने काफिले के साथ लखीमपुर खीरी जिले के पसगवा जा रही थी। तभी उनका कांग्रेसियों ने शहर की सीमा पर भव्य स्वागत किया। हालांकि वह इस दौरान अपनी गाड़ी से नीचे नहीं आई। चंद मिनट के लिए गाड़ी रोक कर उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।
