बरेली: पुलिस के बाद अब स्वास्थ्य कर्मियों का होगा सीरो सर्विलांस
बरेली, अमृत विचार। जिले में शासन के निर्देश पर सीरो सर्विलांस के तहत मंगलवार से स्वास्थ्य कर्मियों के सैंपल भी लिए जाएंगे। जिन स्वाथ्स्य कर्मियों को कोविशील्ड या कोवैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है, उनके रक्त के नमूने जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजे जाएंगे। इन सैंपलों के माध्यम से पता चलेगा कि …
बरेली, अमृत विचार। जिले में शासन के निर्देश पर सीरो सर्विलांस के तहत मंगलवार से स्वास्थ्य कर्मियों के सैंपल भी लिए जाएंगे। जिन स्वाथ्स्य कर्मियों को कोविशील्ड या कोवैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है, उनके रक्त के नमूने जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजे जाएंगे। इन सैंपलों के माध्यम से पता चलेगा कि कितने स्वास्थ्य कर्मियों में एंटीबाडी का निर्माण हो चुका है।
बता दें कि वर्तमान में पुलिस लाइन में पिछले दो दिन से सीरो सर्विलांस चल रहा है, जिसके चलते अब तक 194 पुलिस कर्मियों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इसके पहले टीम ने लोगों के सैंपल लेकर उनमें एंटीबाडी की जांच की थी, जिसमें परिणाम ठीक मिले थे।
आइडीएसपी इंचार्ज डा. मीसम अब्बास ने बताया कि शासन से जारी कार्यक्रम के तहत अब पांच सौ स्वास्थ्य कर्मियों के सैंपल लिए जाने हैं। इनमें 250 को कोवैक्सिन और 250 को कोविशील्ड की डोज लगाई जानी है। इसके बाद मंगलवार से उनका एक बार फिर सीरो सर्विलांस के तहत खून के नमूने लिए जाएंगे। इसके अलावा इसमें ऐसे कर्मचारियों को भी जोड़ा जाएगा, जो पहले कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। डा. अब्बास ने बताया कि मंगलवार से सीरो सर्विलांस जिला अस्पताल में चलेगा। इसके तहत तीसरी लहर आने से पहले फ्रंट लाइन कर्मियों में एंटीबॉडी की जांच की जाएगी।
