हरदोई: खेत में मिला पिता-पुत्र का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। खेत में पिता-पुत्र का शव एक साथ मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। गांव वालों ने परिवारवालों को सूचना दी तो सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पचदेवरा थाना क्षेत्र के भापुर सपाहा में सुबह खेत में गांव वालों ने …

हरदोई, अमृत विचार। खेत में पिता-पुत्र का शव एक साथ मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। गांव वालों ने परिवारवालों को सूचना दी तो सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पचदेवरा थाना क्षेत्र के भापुर सपाहा में सुबह खेत में गांव वालों ने पिता और पुत्र के एक साथ शव देखे। जिसकी जानकारी परिवारवालों को दी। धीरे-धीरे पूरा गांव खेत के पास एकत्र हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घरवालों से पूछताछ करने के बाद मौत की जांच में जुट गई है।

संबंधित समाचार