अजय लल्लू की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा कांग्रेस नेता
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गौतम पल्ली थाना क्षेत्र से एक अजीबों गरीब मामला सामने हैं, जहां जियामऊ स्थिति पानी की टंकी पर चढ़कर एक युवक कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। जानकारी के मुताबिक इस युवाक का नाम केडी दीक्षित बताया जा रहा है और कांग्रेस का ही नेता और प्रवक्ता भी बताया जा …
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गौतम पल्ली थाना क्षेत्र से एक अजीबों गरीब मामला सामने हैं, जहां जियामऊ स्थिति पानी की टंकी पर चढ़कर एक युवक कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। जानकारी के मुताबिक इस युवाक का नाम केडी दीक्षित बताया जा रहा है और कांग्रेस का ही नेता और प्रवक्ता भी बताया जा रहा है। कांग्रेस का युवा नेता अपने ऊपर हुए मुकदमें से नराज है।
यह नराज युवा नेता और प्रवक्ता पाकी की टंकी पर चढ़कर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है कूदने की दे रहा धमकी दे रहा है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता केडी दीक्षित कांग्रेस उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय लल्लू की गिरफ्तारी की भी मांग कर रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और उसे नीचे उतरने के लिए समझा रहा है।
