हरदोई: सांडी कस्बे में तेंदुए का आतंक, दो घायल, लोगों में भय का माहौल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। हरदोई जिले में बीते शनिवार18 जुलाई तेंदुए ने दस्तक दी। जिसे लेकर नगरवासियों में काफी डर पैदा हो गया। तेंदुए ने इस दौरान 2 लोगों को घायल भी किया है। बता दें कि दो दिन पहले तक चर्चा थी कि ग्राम बघराई की झाड़ियों में जंगली तेंदुआ देखा गया है परंतु वन विभाग ने …

हरदोई। हरदोई जिले में बीते शनिवार18 जुलाई तेंदुए ने दस्तक दी। जिसे लेकर नगरवासियों में काफी डर पैदा हो गया। तेंदुए ने इस दौरान 2 लोगों को घायल भी किया है। बता दें कि दो दिन पहले तक चर्चा थी कि ग्राम बघराई की झाड़ियों में जंगली तेंदुआ देखा गया है परंतु वन विभाग ने संज्ञान नहीं लिया और वह कस्बे की तरफ आ पहुंचा।

जिसके बाद वह सांडी पॉवर हाउस मे घुसा और पीछे से ही मुख्य मार्ग के घरों में घुस गया, जिसके भय से घरों में कोहराम मच गया और देखते ही देखते वहीं स्थिति मकानों के रहने वालों में गिरिजाशंकर व सुनील बाजपाई को घायलकर दिया। करीब 2 घण्टे से कस्बे में कोहराम मचा हुआ है और तेंदुए ने इस दो लोगों का घायल भी कर दिया है। खबर लिखे जाने तक मौके पर कोइ सछम अधिकारी नहीं पहुंचे थे।

संबंधित समाचार