रायबरेली: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दिनेश सिंह पर कसा तंज, बताया डरपोक!
रायबरेली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पकंज तिवारी ने आज रविवार को पार्टी कार्यालय तिलक भवन में प्रेसवार्ता के माध्यम से भाजपा नेता दिनेश प्रताप सिंह पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अगर वो डरपोक है यदि डरे हुए नेता न होते तो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में न जाते। डरकर ही उन्होंने सपा व बसपा की पार्टी …
रायबरेली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पकंज तिवारी ने आज रविवार को पार्टी कार्यालय तिलक भवन में प्रेसवार्ता के माध्यम से भाजपा नेता दिनेश प्रताप सिंह पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अगर वो डरपोक है यदि डरे हुए नेता न होते तो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में न जाते। डरकर ही उन्होंने सपा व बसपा की पार्टी भी छोड़ी थी। पंचायत चुनाव हुए अभी बहुत दिन नहीं हुए हैं, पांचों भाई व पूरा पंचवटी परिवार अपने गांव की प्रधानी का चुनाव जितवाने में पूरी ताकत झोक दी।
सत्ता का दुरूपयोग किया लेकिन व प्रधानी का चुनाव नहीं जिता पाये। इसी प्रकार उनकी अनुजवधू पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह करीब 9000 वोटों से पराजित हुई। दिनेश प्रताप सिंह जनता का चुनाव कभी नहीं जीत सकते हैं। सत्ता के बल पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जो जितवाने का नाज दिनेश प्रताप सिंह को है तो उनकी गलत फहमी है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जनप्रिय नेता राहुल गांधी पर अशोभनीय टिप्पणी करके दिनेश प्रताप सिंह यह साबित कर दिया कि राहुल गांधी द्वारा दलबदलू नेताओं को डरपोक कहना कितना सही था। 2022 के बाद कांग्रेस पार्टी का जिला पंचायत अध्यक्ष होगा।
आरएसएस व भाजपा के चरित्र देखा जाए तो अभी हाल ही में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जो जिम्मा मिला है उसमें आरएसएस व भाजपा के लोग है। मंदिर निर्माण में जो चंदे की चोरी हो रही है, वह जगजाहिर है।शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि पंचायत चुनाव में रायबरेली की जनता किसके साथ है यह साबित हो गया है रायबरेली की जनता ने दिनेेेश प्रताप सिंह व भाजपा के प्रत्याषियों को जिला पंचायत चुनाव में बुरी तरह से नकारा दिया था। उन्होने कहा कि सत्ता के बल पर आप जिला पंचायत पर कब्जा कर सकते है लेकिन रायबरेली की जनता पर राज नही कर सकते है। शहर अध्यक्ष ने भी राहुल गांधी पर की गई अषोभनीय टिप्पणी पर घोर निन्दा की है।
भारतीय युवा कांग्रेस के जिलााअध्यक्ष वीरेन्द्र यादव ने कहा कि एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह अवसरवादी नेता है दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस से समर्थित एमएलसी हैं व उनके भाई कांग्रेस से विधायक हैं नैतिकता के आधार पर पहले उन्हे अपने पदों से इस्तीफा देना चाहिए फिर किसी पर टिप्पणी करनी चाहिए दिनेष प्रताप सिंह जो सभी प्रमुख दलों से घूमकर अपने निजी स्वार्थ हेतु अब बीजेपी में पहुचे हैं। एमएलसी का टिकट पाने के लिए ओछी राजनीति कर रहे है।
