कुशीनगर: विधायक ने किया पानी की टंकी का शुभारंभ, कही ये बड़ी बात
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के हाटा विधानसभा के क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा भलुहा में नवनिर्मित के पानी टंकी का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक पवन केडिया ने विधवत पूजन के साथ किया। लोकार्पण समारोह में उपस्थित लोगों से कहा कि जो भी विकास हो रहा है आप जनता जनार्दन की देन है। भाजपा सरकार सबका साथ सबका …
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के हाटा विधानसभा के क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा भलुहा में नवनिर्मित के पानी टंकी का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक पवन केडिया ने विधवत पूजन के साथ किया। लोकार्पण समारोह में उपस्थित लोगों से कहा कि जो भी विकास हो रहा है आप जनता जनार्दन की देन है। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास पर विश्वास रखती है। विधायक से लोगों ने सड़क निर्माण एवं मरम्मत के लिए अवगत कराया। जिस पर विधायक ने यथाशीघ्र कराने का आश्वासन दिया।
जेई एनके पाल ने बताया कि इस पानी की टंकी से भलुहा, भलुही, तुर्कडीहा गाँव के बीस हजार आबादी के लोगों को शुद्ध पानी मिलेगा जिसकों लगभग पांच करोड़ से बना है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामक्यास सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामबृक्ष गुप्ता, मंडल महामंत्री अरुण पांडेय, प्रधान पति उमेश सिंह, बलराम गिरि, दिलीप मिश्रा, कन्हैया तिवारी, टुनटुन राव, मुन्शी सिंह, रजनीश बर्नवाल, शिवनाथ वर्मा, हरिन्द्र राव, बांकेलाल चौहान, रामबदन गोड़ इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
