ओवैसी की पार्टी AIMIM का ट्विटर हैंडल हैक, पार्टी की तस्वीर की जगह Elon Musk की लगा दी फोटो
हैदराबाद। राजनीतिक दल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल- मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के आधिकारिक ट्विटर खाते को रविवार को ”हैक” कर लिया गया। हैकरों ने खाते के नाम को बदलकर ”एलन मस्क” कर दिया। पार्टी सूत्रों ने हैदराबाद में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नौ दिन पहले भी इसी तरह पार्टी के ट्विटर खाते को हैक किया गया …
हैदराबाद। राजनीतिक दल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल- मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के आधिकारिक ट्विटर खाते को रविवार को ”हैक” कर लिया गया। हैकरों ने खाते के नाम को बदलकर ”एलन मस्क” कर दिया। पार्टी सूत्रों ने हैदराबाद में यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नौ दिन पहले भी इसी तरह पार्टी के ट्विटर खाते को हैक किया गया था, जिसे बाद में बहाल किया गया। सूत्रों ने बताया कि रविवार को दोपहर करीब एक बजे दोबारा खाते को हैक कर लिया गया। हैकरों ने एआईएमआईएम के स्थान पर ”एलन मस्क” लिख दिया और टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क की तस्वीर लगा दी।

पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा, ” नौ दिन पहले भी एआईएमआईएम के आधिकारिक ट्₨विटर खाते को हैक किया गया था, जिसे बाद में हमने ट्विटर से बातचीत कर बहाल किया। अब एक बार फिर खाते को हैक किया गया है।” उन्होंने कहा कि इस मामले में सोमवार को पुलिस के पास शिकायत दर्ज करायी जाएगी।
उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव है। इस चुनाव के जरिए एआईएमआईएम उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पैठ जमाने में लगी हुई है। इसी वजह से AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी अभी से ही यूपी में विधानसभा चुनाव प्रचार करने लगे हैं। इस दौरान जमकर योगी सरकार पर हमला बोल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि वह आने वाले चुनाव में किसी भी हाल में बीजेपी को बहुमत हासिल नहीं करने देंगे।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में ओवैसी की पार्टी AIMIM कुल 100 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए योजना बना रही है। यूपी में ओवैसी की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। दोनों पार्टियों के गठबंधन में और भी छोटी पार्टियां शामिल हो सकती है।
