Jammu and Kashmir: कारगिल विजय दिवस पर शहीदाें को श्रद्धांजलि देने आ रहे राष्ट्रपति, इस दिन शुरू होगा दौरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 25 से 27 जुलाई तक तीन दिनों के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दौरे पर आएंगे। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि रामनाथ कोविंद की 26 जुलाई को द्रास युद्ध स्मारक करगिल में होने वाले करगिल विजय दिवस कार्यक्रम में भी भाग लेने की संभावना है। राष्ट्रपति अपने …

जम्मू। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 25 से 27 जुलाई तक तीन दिनों के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दौरे पर आएंगे। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि रामनाथ कोविंद की 26 जुलाई को द्रास युद्ध स्मारक करगिल में होने वाले करगिल विजय दिवस कार्यक्रम में भी भाग लेने की संभावना है।

राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान घाटी में दो समारोहों को संबोधित करेंगे, जिसमें एक विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह भी शामिल है। रामनाथ कोविंद दिल्ली वापस लौटने से पहले 27 जुलाई (मंगलवार) को माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जा सकते हैं। वीवीआईपी के दौरे को देखते हुए हालांकि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है।

एक आदेश यह भी जारी किया गया है कि राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सभी अधीनस्थ कर्मचारियों की छुट्टी को खारिज कर दिया है। एक आदेश में कहा, “भारत के राष्ट्रपति की केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की संभावित यात्रा को देखते हुए अगले आदेश तक सभी अधीनस्थ कर्मचारियों की छुट्टी रोक दी गई है।”

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव