बरेली: सेवानिवृत्त एडीएम की एडवोकेट बेटी के खाते से उड़ाए 15 हजार
बरेली, अमृत विचार। सेवानिवृत्त एडीएम की बेटी से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। युवती ने घरेलू सामान खरीदने के लिए ऑनलाइन दो सर्च करने पर प्राप्त हुए दो नंबरों पर कॉल की थी, जिसके बाद उनके खाते से हजारों रुपये ठगों ने उड़ा लिए। साथ ही युवती को वीडियो कॉल करके आरोपियों ने …
बरेली, अमृत विचार। सेवानिवृत्त एडीएम की बेटी से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। युवती ने घरेलू सामान खरीदने के लिए ऑनलाइन दो सर्च करने पर प्राप्त हुए दो नंबरों पर कॉल की थी, जिसके बाद उनके खाते से हजारों रुपये ठगों ने उड़ा लिए। साथ ही युवती को वीडियो कॉल करके आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दे डाली। युवती की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने दो अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बारादरी के पीलीभीत बाईपास स्थित खुशबू एनक्लेव निवासी सेवानिवृत्त एडीएम मोबिन खान की बेटी एडवोकेट कुमारी अनम खान 3 मई को लॉकडाउन के दौरान घरेलू सामान की खरीदने के लिए एक सर्च पोर्टल साईबो डॉट कॉम पर सामान तलाश कर रहीं थीं। पोर्टल पर उन्हें दो मोबाइल नंबर प्राप्त हुए, जिनपर फोन किया।
युवती ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें घरेलू सामान की डिलीवरी का आश्वासन दिया। इसके बाद युवती से किसी तरह उसके पंजाब नेशनल बैंक स्थित खाते से 15 हजार रुपये गायब कर लिए। युवती को जब रुपये निकासी का पता चला तो आरोपियों से लौटने की बात कही लेकिन आरोपियों ने उनके साथ गली-गलौज शुरू कर दी। युवती ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें वीडियो कॉल कर जान से मारने की धमकी भी दे डाली।
इसके बाद युवती ने बारादरी थाने में ठगी की शिकायत थी, तब मामले की जांच रुहेलखंड चौकी को सौंपी गई थी। इसके बाद युवती पुलिस चौकी के चक्कर लगाती रही लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 17 जुलाई को दोबारा बारादरी थाने में तहरीर दी। जिसपर दो अज्ञात मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
