दूसरी बार ‘मां’ बनने वाली है नेहा धूपिया, सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ साझा की तस्वीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता अंगद बेदी ने सोमवार को घोषणा की कि उनके घर जल्द दूसरा बच्चा आ रहा है। इस दंपति के घर 2018 में एक बेटी का जन्म हुआ था। View this post on Instagram A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) दोनों ने इस खबर को अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट …

मुंबई। अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता अंगद बेदी ने सोमवार को घोषणा की कि उनके घर जल्द दूसरा बच्चा आ रहा है। इस दंपति के घर 2018 में एक बेटी का जन्म हुआ था।

दोनों ने इस खबर को अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। दोनों ने अपनी बेटी मेहर के साथ एक पारिवारिक तस्वीर पोस्ट की। धूपिया (40) ने लिखा, “हमें एक कैप्शन के साथ आने में दो दिन लगे।

neha dhupia to become mother again: lifestyle neha dhupia and angad bedi  announces second pregnancy in style | Navbharat Times Photogallery

हम जो सबसे अच्छा सोच सकते थे, वह है. शुक्रिया, भगवान।” उसी तस्वीर को साझा करते हुए बेदी ने लिखा, “नया होम प्रोडक्शन जल्द आ रहा है. वाहेगुरु मेहर करे।” इस दंपति ने मई 2018 में एक निजी समारोह में शादी की थी।

बेदी (38) को आखिरी बार 2020 में आई फिल्म “गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल” में देखा गया था, जबकि धूपिया 2018 में काजोल की मुख्य भूमिका वाली “हेलीकॉप्टर ईला” में नजर आई थीं।

संबंधित समाचार