हापुड़ : प्रसव के दौरान महिला की मौत, नाराज परिजनों अस्पताल परिसर में किया हंगामा
गढ़मुक्तेश्वर, अमृत विचार। मंगलवार को एक महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। सिंभावली क्षेत्र के गांव …
गढ़मुक्तेश्वर, अमृत विचार। मंगलवार को एक महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
सिंभावली क्षेत्र के गांव सलोनी निवासी एक महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सलोनी निवासी रामभूल ने अपनी पत्नी कोमल की नसबंदी कराई थी। उसके बावजूद उसकी पत्नी गर्भवती हो गई। जिसकी शिकायत उसने स्थानीय अस्पताल में की, लेकिन डॉक्टरों ने उसको टरका दिया।
मंगलवार को वह अपनी पत्नी कोमल को लेकर पीएचसी डिलीवरी कराने के लिए पहुंचा, जिसके बाद उसकी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया। लेकिन उसी दौरान उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो चिकित्सक ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। जिसकी जानकारी परिजनों सहित ग्रामीणों को लगी, तो वह महिला के शव को लेकर अस्पताल परिसर में पहुंच गए।
जिसके बाद ग्रामीणों व परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वही प्रसव में लापरवाही बरतने वाले स्टॉफ पर कार्रवाई की मांग करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों व परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
थाना प्रभारी कार्यवाहक एसएसआई लाखन सिंह ने बताया है कि पीड़ित पति की तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सा प्रभारी डॉ. आनंद मणि ने बताया कि प्रसव होने के बाद महिला की हालत खराब देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया था।
वहीं नसबंदी के बाद गर्भवती हुई महिला की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है। महिला की मौत की सूचना पर जिला पंचायत सदस्य पति कुमार पाल यादव ने परिजनों से मिलकर सांत्वना दी है। सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के िलए भेज दिया।
