सीतापुर: जब तेज बारिश से गिरी मिट्टी की दीवार, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे दंग
सीतापुर। कोतवाली देहात इलाके की कचनार चौकी क्षेत्र के रामपुर टिकवापार में मंगलवार को उस समय कोहराम मच गया, जब धीरे-धीरे हो रही बारिश से एक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गयी। रामपुर टिकवापारा निवासी विनोद का परिवार दब गया। जिसमें विनोद की पत्नी विनीता (30), बेटा गिरजेश (7) ,बेटी ममता (5) व दूसरी बेटी मांसी …
सीतापुर। कोतवाली देहात इलाके की कचनार चौकी क्षेत्र के रामपुर टिकवापार में मंगलवार को उस समय कोहराम मच गया, जब धीरे-धीरे हो रही बारिश से एक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गयी। रामपुर टिकवापारा निवासी विनोद का परिवार दब गया। जिसमें विनोद की पत्नी विनीता (30), बेटा गिरजेश (7) ,बेटी ममता (5) व दूसरी बेटी मांसी (2) दीवार के नीचे दब गए थे। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला।
जिसमें बेटी मानसी की मौत हो चुकी थी। बाकी सभी घायलों के इलाज के लिये भेजा गया। जहां सभी की हालत ठीक है। सूचना पाकर मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल राधेश्याम यादव पहुंचे। चौकी इंचार्ज कचनार निर्मल तिवारी व अन्य आरक्षी मौके पर पहुंच घायलों का हाल चाल लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
