बरेली: 300 बेड अस्पताल में शासन से की 100 सिलेंडरों की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अस्पताल प्रशासन की ओर से 300 कोविड अस्पताल में आईसीयू के लिए 100 ऑक्सीजन सिलेडर की मांग शासन को भेजी गई है। इसमें 40 सिलेंडर मेनीफोल्ड में लगेगा, जबकि 60 इमरजेंसी के लिए रखा जाएगा। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए संभावना है कि शासन स्तर से जल्द ही …

बरेली, अमृत विचार। अस्पताल प्रशासन की ओर से 300 कोविड अस्पताल में आईसीयू के लिए 100 ऑक्सीजन सिलेडर की मांग शासन को भेजी गई है। इसमें 40 सिलेंडर मेनीफोल्ड में लगेगा, जबकि 60 इमरजेंसी के लिए रखा जाएगा। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए संभावना है कि शासन स्तर से जल्द ही 100 ऑक्सीजन सिलेंडरों की स्वीकृति हो जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहा है। 300 कोविड अस्पताल में 1000 लीटर प्रति मिनट उत्पादन क्षमता वाला ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट तैयार किया गया है। लेकिन अस्पताल में आईसीयू और ऑक्सीजन बेड के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।

ऑक्सीजन प्लांट

आईसीयू चलाने के लिए एक बार में 40 सिलेंडर की जरूरत होती है और कम से कम 60 इमरजेंसी बैकअप के लिए होने चाहिए, जिसका आपात स्थिति में उपयोग हो सके। इसे देखते हुए अस्पताल के सीएमएस डा. बागीश वैश्य ने प्रशासन के जरिए शासन को 100 सिलेंडरों की मांग भेजी है।

एक बार में लगेंगे 40 सिलेंडर
आईसीयू के मैनीफोल्ड में एक बार में 40 ऑक्सीजन सिलेंडर लगाए जाएंगे। इसमें 15-15 सिलेंडर मैनीफोल्ड में लगाए जाएंगे। साथ ही इमरजेंसी बैकअप में भी होना जरूरी है। इस तरह कम से कम 10 सिलेंडरों को इमरजेंसी में लगाया जाएगा। करीब 40 सिलेंडर ही इमरजेंसी में रिजर्व रखे जाएंगे और कम में कम 20 बैकअप में भी होना जरूरी है। इस तरह 100 सिलेंडरों का उपयोग किया जाएगा।

300 बेड अस्पताल के सीएमएस डॉ. बागीश वैश्य ने बताय कि आईसीयू के लिए शासन से 100 सिलेंडर की मांग की गई है। ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट भी शुरू हो गया है।

संबंधित समाचार