सीतापुर: बारिश में दीवारें गिरने से दो मासूम बच्चों सहित सात लोगों की मौत, दो घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। जिले में लगातार हो रही बारिश से दीवार गिरने की कई घटनाएं हुई। बुधवार की भोर जिले में तीन अलग-अलग घटनाओं में दीवारें गिरने से दो मासूम बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।घटनाओं की खबर पाकर संबंधित क्षेत्र के …

सीतापुर। जिले में लगातार हो रही बारिश से दीवार गिरने की कई घटनाएं हुई। बुधवार की भोर जिले में तीन अलग-अलग घटनाओं में दीवारें गिरने से दो मासूम बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।घटनाओं की खबर पाकर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की क़वायद शुरू कर दी गई हैं।

जिले में सबसे बड़ी घटना मानपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में हुई है। यहां लल्लू के घर की दीवार मय टीन शेड के गिर गई। इस हादसे में वहां सो रही लल्ली (50) पत्नी लल्लू, शिवा (8) पुत्र हरीश, शैलेंद्र (10) पुत्र हरीश व लल्ली की दो माह की नातिन महक की दीवार के मलबे में दबकर मौत हो गई। जबकि शिवानी पुत्री हरीश व सुमन पुत्री लल्लू घायल हो गई है।

इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की खबर पाकर एसपी आरपी सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल कर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। तहसील प्रशासन भी जांच में जुटा है। ग्राम प्रधान संतोष कुमार ने बताया की दीवार गिरने से दो मासूम बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई है। दो लोग घायल हुए हैं।

इसके अलावा जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र के बिलोली नानकारी गांव निवासी रामलोटन के घर की कच्ची दीवार, छप्पर बारिश के दौरान गिर गई। जिससे छप्पर के नीचे सो रहे राम लोटन (42) पुत्र भगवती व उनकी पत्नी अनीता (38) की दीवार के मलबे में दबकर जान चली गई है। हालांकि इनका बेटा और बेटी बच गए हैं।

तीसरी घटना भी सदरपुर थाना क्षेत्र के महरिया सद्दूपुर गांव में हुई है। यहां पक्की दीवार गिरने से श्रीकेशन मौर्य (60) पुत्र मैकू की दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई। इन घटनाओं को से भी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। तहसील से राजस्व टीम व पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

प्रशासनिक टीम जांच पड़ताल और कार्रवाई में जुटी है। डीएम विशाल भारद्वाज ने कहा कि जिले में अलग-अलग स्थानों पर दीवार व घर गिरने की तीन घटनाएं हुई हैं। जिसमें सात लोगों की मौत हुई है और दो लोग घायल हैं। मृतक आश्रितों को अहेतुक सहायता देने के लिए कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा