एटा: विद्युत करंट से लगने से लेखपाल समेत दो की मौत, एक झुलसा
एटा। एटा जिले में बरसात के कारण विद्युत चलित उपकरण में करंट उतरने से लेखपाल समेत तीन दो की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार अपने घर में समरसेबल के तार लगाते समय करंट उतरने से एक लेखपाल जिनका नाम शशिकांत उर्फ सोनू बताया जा रहा है वह जलेसर तहसील मे कार्यरत थे उनकी …
एटा। एटा जिले में बरसात के कारण विद्युत चलित उपकरण में करंट उतरने से लेखपाल समेत तीन दो की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार अपने घर में समरसेबल के तार लगाते समय करंट उतरने से एक लेखपाल जिनका नाम शशिकांत उर्फ सोनू बताया जा रहा है वह जलेसर तहसील मे कार्यरत थे उनकी मौत हो गई।
इसके अलावा निर्दोष पुत्र उदल सिंह निवासी रुद्रपुर जो सराय अगहत मे साइन बोर्ड लगाने गया था, बोर्ड में करंट आने के कारण उसकी भी मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेखपाल संबंधी घटना एटा कोतवाली नगर क्षेत्र के जिला पंचायत कैम्पस की बताई जाती है।
