शाहजहांपुर: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने जताई ये आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर जसुआ पुलिया के पास देर रात हादसा हो गया। कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा। वहीं, इस मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका भी जताई है। जलालाबाद कस्बे के मोहल्ला केले वाली …

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर जसुआ पुलिया के पास देर रात हादसा हो गया। कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा। वहीं, इस मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका भी जताई है। जलालाबाद कस्बे के मोहल्ला केले वाली चौपाल निवासी अब्दुल बसी के पुत्र रेहान की उम्र 24 साल थी। रेहान की बरेंडा गांव की मोड़ पर मोबाइल की दुकान है।

वह दुकान से वापस घर आ रहा था। इसी दौरान शाहजहांपुर-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर स्थित जसुआ पुलिया के पास हादसा हो गया। कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में रेहान की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक फरार हो गया। सूचना पर पीआरवी ने पीछा कर जलालाबाद के पास कार पकड़ ली। चालक ने बताया कि वह कांट के रावतपुर गांव की बारात में गाड़ी लेकर आया था। वापसी में हादसा हो गया। वहीं, जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों के बाद शव को पोस्टमार्टम भेजा। पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

संबंधित समाचार