बरेली: नालियों में बहा खून तो लोगों ने जताया एतराज
बरेली, अमृत विचार। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के बाद भी गलियों में जमकर कुर्बानी की गई। गेट बंद होने के चलते यह बात किसी को पता नहीं चल सकी लेकिन बारिश में जब बकरे और मुर्गों का खून नाली में बहकर आया तो लोग यह देखकर दंग रह गए। यह देखकर कई लोगों ने नाराजगी …
बरेली, अमृत विचार। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के बाद भी गलियों में जमकर कुर्बानी की गई। गेट बंद होने के चलते यह बात किसी को पता नहीं चल सकी लेकिन बारिश में जब बकरे और मुर्गों का खून नाली में बहकर आया तो लोग यह देखकर दंग रह गए। यह देखकर कई लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की।
बुधवार को पुलिस खुराफातियों पर नजर रख रही थी। उसके साथ घरों में कुर्बानी न देने की बात अधिकारियों ने लोगों से कहीं थी। लेकिन बारादरी के साहू राम स्वरूप के पास बारिश में लोगों ने जानवरों का खून पानी में उतराता देखा तो वह दंग रह गए।
एक बंद मोहल्ले से निकलने वाले इस खून ने आधी सड़क लाल हो गई। यह देखकर सड़क से गुजरने वाले लोग दोनों तरफ रुक गए। लोगों का कहना था कि त्योहार को अपने-अपने अंदाज में बनाया जा सकता है लेकिन इस तरह से किसी दूसरे समुदाय के लोगों को परेशान करना अच्छा नहीं है।
