रामपुर: घर में करंट लगने से झुलसी महिला, कुत्ता भगाते समय हुआ हादसा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। घर में बिजली की तार की चपेट में आकर महिला करंट लगने से बुरी तरह झुलस गई। आनन फानन उसको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। सिविल लाइंस …

रामपुर, अमृत विचार। घर में बिजली की तार की चपेट में आकर महिला करंट लगने से बुरी तरह झुलस गई। आनन फानन उसको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णा विहार कालोनी निवासी गेंदनलाल पेशे से रिक्शा चालक है। मंगलवार को घर में कुत्ता घुस जाने के बाद गेंदनलाल की पत्नी सुनीता कुत्ते को भगाने के लिए दौड़ी, तो वह अचानक से घर में पड़े बिजली के तार की चपेट में आ गई। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गई। वह घर में तड़पने लगी। इस पर उसके बच्चों ने रोना शुरू कर दिया।

बच्चों की आवाज सुनकर पड़ोसी आए तो उन्होंने महिला को किसी तरह बिजली के तार से अलग किया। उसके बाद परिवार के लोग उसको आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल के डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुनीता की मौत की सूचना मिलने पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। बच्चों की कुछ समझ नहीं आ रहा था। वे मां-मां कहकर बिलखने लगे। आसपास के लोगों ने बच्चों को बहलाना चाहा लेकिन, वे एक ही रट लगाए थे कि उन्हें मां चाहिए।

मां कहां गई है। लोग उन्हें समझाते रहे कि उनकी मां की बहुत तबियत खराब हो गई है उसे सुई लगवाने के लिए अस्पताल ले जाया गया है। लेकिन, बच्चे नहीं मान रहे थे उनका कहना है कि उन्हें मां के पास जाना है। बच्चों की बातें सुनकर लोगों की आंखें नम हो गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखव दिया। सुनीता की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म