हरदोई: दहेज में मांग रहे थे भैंस… अचानक विवाहिता की हो गई मौत, गला घोंटकर हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। शाहाबाद थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हसनापुर में दहेज लोभियों ने एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने …

हरदोई, अमृत विचार। शाहाबाद थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हसनापुर में दहेज लोभियों ने एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतका के पिता सतीश चंद्र नि0 द्वारनगला थाना पचदेवरा जनपद हरदोई के अनुसार उसकी पुत्री रीना देवी (22) की शादी दो वर्ष पूर्व मुलायम उर्फ अनुभव पुत्र रमेश चंद्र नि0 ग्राम हसनापुर थाना शाहाबाद जनपद हरदोई से हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के उपरांत मृतका रीना देवी के ससुरालीजन दहेज में एक भैंस व एक लाख रुपये मांगने लगे। मांग पूरी न होने पर तरह-तरह की यातनाएं व मारपीट करने लगे। पूर्व में भी कई बार जान से मार डालने का प्रयास किया। इस संबंध में पुलिस को भी सूचित किया गया था।

मृतका के पिता ने कई बार समझाया भी कि दहेज की इतनी बड़ी रकम देने में सक्षम नही है। इसके बाबजूद जनवरी 2021 में दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी पुत्री को घर से निकाल दिया। इस पर आपसी समझौता कर पुत्री को ससुराल भेज दिया गया लेकिन मांग पूरी न होने पर बुधवार को पति मुलायम उर्फ अनुभव,ससुर रमेश चन्द्र, सास रानी, जेठ लल्ला व उसकी पत्नी रामगुनी ने विवाहिता का रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपियों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

संबंधित समाचार