बरेली: किसी के लिए आप दुनियां हैं, इन 22 जगहों पर रखे सावधानी
संजय शर्मा, अमृत विचार। वाहन चलाते समय शहर के 22 ब्लैक स्पॉट पर आप अपना और अपनों का ख्याल रखे। इन जगहों पर अब तक हजारों लोग अपनी और अपनों की जान गवां चुके हैं। हर साल करीब 500 लोगों को जिंदगी से हाथ धोना पड़ा है। इन जगहों से गुजरते समय सीट बेल्ट लगाए …
संजय शर्मा, अमृत विचार। वाहन चलाते समय शहर के 22 ब्लैक स्पॉट पर आप अपना और अपनों का ख्याल रखे। इन जगहों पर अब तक हजारों लोग अपनी और अपनों की जान गवां चुके हैं। हर साल करीब 500 लोगों को जिंदगी से हाथ धोना पड़ा है। इन जगहों से गुजरते समय सीट बेल्ट लगाए और फोन का प्रयोग न करे, क्योंकि यहां हुई एक भी चूक जान जोखिम में डाल देती है।
शहर से लेकर देहात तक ट्रैफिक पुलिस ने 22 जगहों को ब्लैक स्पॉट घोषित किया है। इन जगहों में सुभाषनगर का महेशपुरा फाटक, देवरनिया का रिछा फाटक, देवरनिया का सेमीखेड़ा पेट्रोल पंप, बहेड़ी का जोखरनपुर मोड़, शेरगढ़ चौराहा, मंडलापुर तिराहा, मोहम्मदपुर चौराहा, शेरगढ़ तिराहा, गुड़वारा, भोजीपुरा का बिलवा, जाधोपुरा, इज्जतनगर का मयूर वन चेतना केंद्र, बिथरी का नवदिया झांदा, हाफिजगंज का रिठौरा, लभेड़ा, बकैनिया चौराहा, मीरगंज का सिद्धवली चौराहा, नल नगरिया तिराहा, फरीदपुर का टोल प्लाजा, कंजा बली जारत, सीबीगंज का जीरों प्वाइंट और भुता का राघवपुर मोड़ शामिल हैं।

आए दिन जरा सी चूक के चलते यहां लोग अपनी या अपनों की जान गवां देते हैं। अब तब जिले में जितने भी बड़े हादसे हुए हैं, वो यहीं पर हुए हैं। बड़ा बाईपास का जीरों प्वाइंट और नवदिया झांदा के आस-पास तेज रफ्तार के चलते सैकड़ों लोग अपनी जान गवां चुके हैं। ट्रैफिक पुलिस का मानना है कि यदि यहां से गुजरते समय मोबाइल से दूरी और सीट बेल्ट का इस्तेमाल किया जाए तो हादसा होने की संभावना कम हो जाती है।
सन हादसे मौत
- 2017 1121 467
- 2018 1150 484
- 2019 1093 536
- 2020 680 346
- 2021 421 184
(सभी आंकडे़ जून तक)
एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने बताया कि जिले में 22 जगहों को ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया है। इसलिए जब भी वहां से निकलना हो तो वाहन चलाते समय सावधानी रखे। जरा सी चूक यहां पर बड़ी घटना को अंजाम दे सकती है।
