मिर्जापुर: मीडिया संस्थानों पर आईटी की छापेमारी, पत्रकारों ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
मिर्जापुर। मीडिया घरानों पर आईटी द्वारा की गई छापेमारी के विरोध में जनपद के पत्रकारों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन आयुक्त विंध्याचल मंडल एवं जिला प्रशासन को सौंपते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान पत्रकारों ने कहा कि सरकार की यह नीति दमनकारी नीति होने के साथ-साथ प्रेस की स्वतंत्रता के खिलाफ कुठाराघात …
मिर्जापुर। मीडिया घरानों पर आईटी द्वारा की गई छापेमारी के विरोध में जनपद के पत्रकारों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन आयुक्त विंध्याचल मंडल एवं जिला प्रशासन को सौंपते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान पत्रकारों ने कहा कि सरकार की यह नीति दमनकारी नीति होने के साथ-साथ प्रेस की स्वतंत्रता के खिलाफ कुठाराघात भी है। राष्ट्रपति को इस मामले में दखल देना चाहिए ताकि मीडिया की स्वतंत्रता बनी रहे। इस मौके कई पत्रकार शामिल रहे। इसी क्रम में मीडिया साथियों पर फर्जी मुकदमे किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी व शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति को द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश की बीजेपी सरकार के इशारे पर देश के चौथे स्तंभ मीडिया के लोगों को उनके मालिकों को डराना धमकाना बंद करें जनता आप की सच्चाई को जान गई हैं। चौधरी ने कहा कि इस सरकार के खिलाफ कोई भी आवाज उठाता है तो यह सरकार उसे दबाने की कोशिश करती है, यह घोर निंदनीय है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार पटेल ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह सरकार तानाशाही कर रही है। जो इस सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है उसके खिलाफ यह सरकार कार्रवाई करती है यह घोर निंदनीय है।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने बीजेपी के केंद्र प्रदेश सरकार की कड़ी निंदा करते हुए कहा इस सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है यह सरकार सिर्फ उद्योगपतियों की है कोई भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है यह बीजेपी की सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करती है यह घोर निंदनीय है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता छोटे खान ने कहा बीजेपी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि देश की मीडिया के खिलाफ कार्रवाई कर रही है यह घोर निंदनीय है।
खान ने कहा कि फोन टिफिन एवं जासूसी करना बंद करें एवं कृषि काला कानून को रद्द करें जब से बीजेपी की सरकार आई है चाहे किसान हो या व्यापारी हो बीजेपी की सरकार सभी लोगों का उत्पीड़न करती है। मुख्य रूप से उपस्थित सुधाकर चमार, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दीपचंद जैन, राजधर दुबे, कमलेश दुबे, राजेश मिश्रा, इश्तियाक अंसारी, जय शंकर शर्मा, रमेश प्रजापति, पप्पू, बसंत लाल, मनीष दुबे, अशोक धरकार, श्यामधर उपाध्याय, संतोष यादव, राजेंद्र विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार सिंह, आकाश सोनकर, विजय दुबे आदि मौजूद रहे।
