बरेली: शाहजहांपुर के दो कॉलेजों में मिली नकल सामग्री, एक छात्र पकड़ा
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं में शुक्रवार को उड़नदस्तों ने छापेमारी की। शाहजहांपुर के दो महाविद्यालयों से उड़न दस्ते ने नकल सामग्री जब्त की। एक महाविद्यालय में उड़न दस्ते के पहुंचने पर छात्रों ने नकल फेंक दी। एक छात्रा को नकल के साथ पकड़ा गया। उसका यूएफएम भरा गया है। एक …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं में शुक्रवार को उड़नदस्तों ने छापेमारी की। शाहजहांपुर के दो महाविद्यालयों से उड़न दस्ते ने नकल सामग्री जब्त की। एक महाविद्यालय में उड़न दस्ते के पहुंचने पर छात्रों ने नकल फेंक दी। एक छात्रा को नकल के साथ पकड़ा गया। उसका यूएफएम भरा गया है। एक महाविद्यालय में उड़न दस्ते को सीसीटीवी कैमरे खराब मिले।
शुक्रवार को परीक्षा में 44483 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिसमें 12904 छात्र और 31579 छात्राएं शामिल रहीं। यह संख्या अब तक हुई परीक्षाओं में एक दिन में सबसे अधिक रही। शुक्रवार को 954 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जिसमें 297 छात्र और 657 छात्राएं रहीं।

प्रो. एसके तोमर के नेतृत्व में बने डा. एसडी सिंह, डा. मदन लाल और रूची द्विवेदी के उड़न दस्ते ने शुक्रवार को पीलीभीत और शाहजहांपुर के छह महाविद्यालयों में तीनों पालियों में निरीक्षण किया। मिर्जापुर शाहजहांपुर के धर्मजीत महाविद्यालय में परीक्षा केंद्र के बाहर नकल सामग्री बिखरी मिली, जो चल रही परीक्षा से संबंधित थी। कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे भी खराब थे और परीक्षा व्यवस्थाएं सही नहीं थीं।
मिर्जापुर में ही रामचंद्र सिंह महाविद्यालय में एक छात्रा को नकल के साथ पकड़ा गया। छात्रा के पास हाथ से लिखी हुई दो पन्नों की नकल मिली। प्रो. केके महेश्वरी के नेतृत्व में बने उड़न दस्ते डा. आशुतोष प्रिय, डा. रामबाबू सिंह और डा. हेमा वर्मा ने मुरादाबाद, अमरोहा और बिजनौर के सात महाविद्यालयों में निरीक्षण किया।
- 44483 छात्र शुक्रवार को परीक्षा में हुए शामिल
- 954 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
- रुविवि की मुख्य परीक्षा में शुक्रवार को उड़न दस्तों ने की छापेमारी
- एक महाविद्यालय में सीसीटीवी कैमरे मिले खराब
