गजरौला: अनियंत्रित होकर ईको पलटी, एक की मौत, ड्राइवर समेत 13 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गजरौला, अमृत विचार। हरियाणा से मजदूर धान रोपाई करके अपने घर खुटार लौट रहे थे। इको वैन गढा जंगल में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई और ड्राइवर समेत 13 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ड्राइवर राहुल तेरह सवारी लेकर हरियाणा से खुटार …

गजरौला, अमृत विचार। हरियाणा से मजदूर धान रोपाई करके अपने घर खुटार लौट रहे थे। इको वैन गढा जंगल में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई और ड्राइवर समेत 13 लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि ड्राइवर राहुल तेरह सवारी लेकर हरियाणा से खुटार छोड़ने जा रहा था। मजदूर धान रोपाई करके अपने घर वापस लौट रहे थे। अचानक ड्राइवर को झपकी आने से इको वैन अनियंत्रित होकर सुबह 6:00 बजे गजरौला थाना क्षेत्र के गढा जंगल में खाई में पलट गई। जिसमें सभी मजदूर दब गए।

चीख-पुकार सुनते ही 500 मीटर की दूरी पर स्थित जरा पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला तथा जिला अस्पताल भिजवाया है। जिसमें रामू (33) पुत्र नन्हे सिंह निवासी हरिहरपुर थाना खुटार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाकी ड्राइवर समेत 13 लोग घायल है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

संबंधित समाचार