रायबरेली: आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने किया थाने का निरीक्षण, सुनी फरियाद, दिया ये निर्देश
रायबरेली। शासन की मंशा अनुसार जमीनी विवादों एवं जनता के वादों को सुनने के लिए शासन द्वारा जनता दरबार लगाकर फरियादियों की फरियाद निपटाने के लिए थाना दिवस एवं तहसील दिवस की शुरुआत की थी। इसी क्रम में आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने बछरावां थाने का निरीक्षण किया। जिसके बाद आईजी फरियादियों की फरियाद निपटाने …
रायबरेली। शासन की मंशा अनुसार जमीनी विवादों एवं जनता के वादों को सुनने के लिए शासन द्वारा जनता दरबार लगाकर फरियादियों की फरियाद निपटाने के लिए थाना दिवस एवं तहसील दिवस की शुरुआत की थी। इसी क्रम में आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने बछरावां थाने का निरीक्षण किया। जिसके बाद आईजी फरियादियों की फरियाद निपटाने के लिए स्वयं थाने में बैठकर प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई के दिशा निर्देश जारी किए हैं।
बताते चलें कि शीतल पुत्र सिद्धनाथ निवासी पलही बाजार, निर्मला निवासी सेहगों पश्चिम गांव में जमीनी विवाद को लेकर आईजी ने त्वरित निस्तारण के दिशा निर्देश जारी किए हैं। साथ ही उन्होंने चार प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निस्तारित किए गए हैं। इस दौरान आईजी ने कहा कि प्रत्येक फरियादी को थाने से न्याय की आशा होती है। इसलिए किसी भी वाद को निस्तारण करने में देरी न बरती जाए उन्होंने कहा कि जमीनी विवाद में राजस्व टीम एवं पुलिस टीम की सहायता से फरियादियों की फरियाद मौके पर पहुंचकर निस्तारित करें।
जिससे कि फरियादियों को दर-दर न भटकना पड़े ।आईजी ने कहा कि शासन की मंशा अनुसार प्रत्येक दशा में फरियादियों की फरियाद सुनी जाए ।इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ,उप जिला अधिकारी सविता यादव ,थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ,उपनिरीक्षक श्री बाबू उप निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह, लेखपाल राकेश यादव, राजेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे।
