बरेली: पुलिस पहरे में रहेंगे शिव मंदिर, कांवड़ पर रहेगी रोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सावन के पहले सोमवार को सभी मंदिरों पर पुलिस की सुरक्षा रहेगी। साथ ही कोई खुराफाती हंगामा न मचा सके, इसके लिए खुफिया विभाग भी लोगों पर नजर रखेगा। कांवड़ यात्रा पर रोक जारी है। यदि कोई कांवड़ यात्रा निकालने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आज …

बरेली, अमृत विचार। सावन के पहले सोमवार को सभी मंदिरों पर पुलिस की सुरक्षा रहेगी। साथ ही कोई खुराफाती हंगामा न मचा सके, इसके लिए खुफिया विभाग भी लोगों पर नजर रखेगा। कांवड़ यात्रा पर रोक जारी है। यदि कोई कांवड़ यात्रा निकालने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आज सावन का पहला सोमवार है। इसके लिए मंदिरों को सजाया गया है। ऐसे में किसी तरह की कोई खुराफात ना हो, इसके लिए शहर के सभी नाथ मंदिरों में पुलिस तैनात की गई है। इंस्पेक्टर-दरोगा के साथ-साथ पुरुष और महिला यहां पर लोगों पर नजर रखेंगे। इसके साथ ही सीओ अपने-अपने क्षेत्रों में घूमकर मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को देखेंगे। किसी तरह की खुराफात न हो सके, इसके लिए खुफिया विभाग को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी ने बताया कि मंदिरों की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। सभी इंस्पेक्टर और सीओ को मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संबंधित समाचार