बरेली: लगातार बढ़ रही मुख्य परीक्षा छोड़ने वाले छात्रों की संख्या
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में परीक्षा छोड़ने वाले छात्रों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 15 जुलाई को पहले दिन परीक्षा में 919 छात्र अनुपस्थित रहे थे तो 24 को यह संख्या 1931 पहुंच गई। परीक्षा छोड़ने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत दो से चार फीसदी तक पहुंच चुका …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में परीक्षा छोड़ने वाले छात्रों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 15 जुलाई को पहले दिन परीक्षा में 919 छात्र अनुपस्थित रहे थे तो 24 को यह संख्या 1931 पहुंच गई। परीक्षा छोड़ने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत दो से चार फीसदी तक पहुंच चुका है।
परीक्षा छोड़ने वालों में छात्राओं की संख्या अधिक है, क्योंकि छात्रों से अधिक संख्या में छात्राएं परीक्षा दे रही हैं। औसतन 40 से 45 हजार छात्रों की परीक्षा रोजाना आयोजित की जा रही है। छात्रों के परीक्षा छोड़ने की वजहों का विश्वविद्यालय प्रशासन पता लगा रहा है।
15 जुलाई को 32211 छात्र परीक्षा में शामिल हुए लेकिन 430 छात्रों व 489 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। 16 जुलाई को 7984 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। 439 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी, जिसमें 192 छात्र और 247 छात्राएं शामिल हैं। इसी तरह 20 जुलाई को 42513 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 1013 छात्र अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित परीक्षार्थियों में 511 छात्र और 502 छात्राएं हैं। 22 जुलाई को 42127 परीक्षार्थी उपस्थित और 1369 अनुपस्थित रहे।
अनुपस्थित होने वालों में 661 छात्र और 708 छात्राएं हैं। सबसे अधिक 44483 छात्र-छात्राएं 23 जुलाई को परीक्षा में शामिल हुए। इस दिन 954 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जिसमें 297 छात्र और 657 छात्राएं शामिल हैं। 24 जुलाई को 43484 छात्र-छात्राएं परीक्षा में उपस्थित रहे और 1931 अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित होने वालों में 287 छात्र और 1931 छात्राएं शामिल हैं।
बरेली: 22 साल से परिवार ने संभालकर रखे शहीद की वर्दी और जूते, हौसला देती हैं यादें
