मुरादाबाद : निकाह का झांसा देकर किया दुराचार, बनाई अश्लील वीडियो
मुरादाबाद, अमृत विचार। निकाह का झांसा देकर मोहल्ले में रहने वाले युवक ने युवती के साथ कई बार दुराचार किया। निकाह के बहाने अपने साथ कार में ले जाकर दुराचार करने के साथ ही अश्लील वीडियो भी बना ली। बाद में वह निकाह करने से मुकर गया। युवती ने दबाव डाला तो परिजनों से अपमानित …
मुरादाबाद, अमृत विचार। निकाह का झांसा देकर मोहल्ले में रहने वाले युवक ने युवती के साथ कई बार दुराचार किया। निकाह के बहाने अपने साथ कार में ले जाकर दुराचार करने के साथ ही अश्लील वीडियो भी बना ली। बाद में वह निकाह करने से मुकर गया। युवती ने दबाव डाला तो परिजनों से अपमानित करवा कर घर से निकाल दिया। पीड़िता थाना कटघर पहुंची। लेकिन, आरोप है कि पुलिस ने भी कार्रवाई नहीं की। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने कटघर पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
कटघर थाना क्षेत्र के रहमत नगर गली नंबर एक में रहने वाली युवती के अनुसार एक साल पहले उसकी मुलाकात मोहल्ले में रहने वाले नदीम शाहफराज से हुई थी। इसके बाद उनके बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। आरोप है कि उसने निकाह का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। एक साल तक वह उसके साथ यह सब करता रहा। इस दौरान जब भी वह निकाह का दबाव डालती तो टाल जाता।
युवती के अनुसार 29 जून को वह फिर कार से उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि इस बार उसने कार में दुराचार किया और इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना ली। निकाह को कहा तो मुकर गया। दबाव डालने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। युवती के अनुसार उसने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी तो उन्होंने भी मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। अब वे उसका निकाह दूसरी जगह करना चाहते हैं। युवती के अनुसार उसने कटघर थाने में भी शिकायत की थी। लेकिन, पुलिस ने टरका दिया।
