मुरादाबाद : ढाबा संचालक ने नशीला भोजन खिलाकर किया दुष्कर्म, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत
मुरादाबाद। भोजन में नशीला पदार्थ मिला कर ढाबा संचालक ने महिला के साथ दुराचार कर डाला। बाद में पुलिस से शिकायत न करने की बात कहते हुए शादी का झांसा दिया। आरोप है कि उसने कोर्ट मैरिज के फर्जी कागजात भी बनवा लिए। अब वह दूसरी औरत से शादी करने की तैयारी में हैं। जानकारी …
मुरादाबाद। भोजन में नशीला पदार्थ मिला कर ढाबा संचालक ने महिला के साथ दुराचार कर डाला। बाद में पुलिस से शिकायत न करने की बात कहते हुए शादी का झांसा दिया। आरोप है कि उसने कोर्ट मैरिज के फर्जी कागजात भी बनवा लिए। अब वह दूसरी औरत से शादी करने की तैयारी में हैं। जानकारी होने पर पीड़िता ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। उसकी शिकायत पर एसएसपी ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
मझोला थाना क्षेत्र के खुशहालपुर निवासी महिला के अनुसार विवाह के पांच साल बाद भी उसके कोई संतान नहीं हुई। आपसी सहमति के बाद पति ने दूसरी शादी कर ली, जबकि वह खुशहालपुर में एक किराए के मकान में रहने लगी। जीवनयापन के लिए उसने सब्जी की दुकान लगा ली। दुकान के बराबर में ही एटा जनपद की देहात कोतवाली के ग्राम नगला पड़ियार निवासी बाबू यादव का खाने का ढाबा था। वह अक्सर वहां से खाना मंगाती थी। एक दिन जब शाम को वह ढाबे में पहुंची तो बाबू ने कहा कि आज ढाबा बंद हैं। उसके बाद खाना बना देने की बात कहते हुए उसे अंदर बुला लिया।
महिला के अनुसार खाना खाने के बाद वह अचेत हो गई। आरोप है कि उसके बाद उसने पूरी रात उसके साथ दुराचार किया। अगले दिन होश में आने पर उसने विरोध जताया तो आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद वह भी उसके साथ रहने लगा। महिला के अनुसार उसने कुछ स्टांप पेपर्स पर उसके हस्ताक्षर कराए और कहा कि अब कोर्ट मैरिज हो गई। महिला के अनुसार उसने कई बार उसकी अश्लील वीडियो बनाई व फोटो भी खींचे। अब वह दूसरी औरत से शादी करना चाहता है।
