बिजनौर : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, कोहराम
बिजनौर/नूरपुर, अमृत विचार। रविवार की देर शाम शहीद तिराहे पर एक बाइक सवार ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। परिजनों को मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच …
बिजनौर/नूरपुर, अमृत विचार। रविवार की देर शाम शहीद तिराहे पर एक बाइक सवार ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। परिजनों को मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार थाना अंतर्गत गांव छजुपुरा निवासी हरिओम (43) पुत्र बलवंत सिंह बाइक से रविवार की देर शाम नूरपुर में कुछ सामान खरीदने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही वह नूरपुर शहीद तिराहे पर पहुंचे तो एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये।
आननफानन में उन्हें आसपास के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक हरिओम मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। घटना के संबंध में ट्रक चालक के विरूद्ध थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है।
