गोरखपुर: मुठभेड़ के बाद शातिर अपराधी गिरफ्तार, पुलिस को ऐसे मिली सफलता
गोरखपुर। गोरखपुर के खोराबार इलाके में रामनगर कडजहां के पास बीती रविवार की रात करीब रात 11 बजे पुलिस ने मुठभेड़ में मिथुन पासवान गैंग से जुड़ा व देवरिया के गौरीबाजार थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी धर्मदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश को पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी है। वहीं …
गोरखपुर। गोरखपुर के खोराबार इलाके में रामनगर कडजहां के पास बीती रविवार की रात करीब रात 11 बजे पुलिस ने मुठभेड़ में मिथुन पासवान गैंग से जुड़ा व देवरिया के गौरीबाजार थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी धर्मदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश को पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी है। वहीं उसका एक साथी चकमा देकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिसवालों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। उधर, उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।
एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि बदमाश की पहचान देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के गौरी बुजुर्ग गांव निवासी धर्मदेव यादव के रूप में हुई है। धर्मदेव यादव चौरीचौरा इलाके के रहने वाले मिथुन पासवान गैंग का सक्रिय सदस्य है। धर्मदेव पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। खोराबार इलाके में छह जून को हुई दिव्या दुबे हत्याकांड में भी वह दिव्या के चचेरे भाई के साथ शामिल था। खोराबार पुलिस को उसकी तलाश थी। रविवार की रात में बदमाशों की चेकिंग के दौरान बाइक सवार संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया।
इंस्पेक्टर खोराबार राहुल सिंह और क्राइम ब्रांच टीम के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज रामनगर कडजहां चंदन सिंह, बेलवार चौकी प्रभारी शैलेन्द्र मिश्र, इंजीनियरिंग कालेज चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम सिंह की टीम ने बदमाशों का पीछा करते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें धर्मदेव के पैर में गोली लगी और वह बाइक सहित गिर गया। जबकि बाइक के पीछे बैठा उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इंस्पेक्टर खोराबार राहुल सिंह ने बताया कि धर्मदेव के पास से पल्सर बाइक और डीबीएल गन बरामद हुई है। पैर में गोली लगने से घायल धर्मदेव को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
