असम-मिजोरम सीमा विवाद में तड़ताई गोलियां… पुलिस के छह जवानों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आइजोल/हैलाकांडी। असम-मिजोरम सीमा पर सोमवार को भारी हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने भारी गोलाबारी की। हिंसा में असम पुलिस के छह जवानों की जान चली गई। हिंसा में वाहनों पर हमला किए जाने की भी खबरें हैं। दोनों ही राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों ने इस मसले पर ट्वीट करके एक दूसरे के अधिकारियों पर आरोप लगाए …

आइजोल/हैलाकांडी। असम-मिजोरम सीमा पर सोमवार को भारी हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने भारी गोलाबारी की। हिंसा में असम पुलिस के छह जवानों की जान चली गई। हिंसा में वाहनों पर हमला किए जाने की भी खबरें हैं। दोनों ही राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों ने इस मसले पर ट्वीट करके एक दूसरे के अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं। इस मसले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हस्‍तक्षेप करने की मांग की गई है। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोग लाठियां लिए नजर आ रहे हैं। हालिया तनाव ने दशकों पहले से चले आ रहे विवाद को हवा दे दी है। इसको लेकर सियासत भी गर्म हो गई है।

मिजोरम के मुख्‍यमंत्री जोरामथांगा ने मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हस्‍तक्षेप करने की मांग की है। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा कि इसे तुरंत ही रोका जाना चाहिए। एक अन्‍य ट्वीट में उन्‍होंने लिखा- चाहर के रास्‍ते मिजोरम लौटते वक्‍त निर्दोष दंपति पर गुंडों ने हमला बोल दिया और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। आखिरकार इस तरह की हिंसक घटनाओं को आप किस तरह न्‍यायोचित ठहराएंगे… सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने असम और मिजोरम के मुख्‍यमंत्रियों से सीमा विवाद के मसले पर बात की है। उन्‍होंने दोनों ही मुख्यमंत्रियों से शांति सुनिश्चित करने को कहा है।

बता दें कि दोनों पड़ोसी राज्यों के बीच सीमा विवाद पुराना है। दोनों राज्‍यों के बीच सीमा विवाद को खत्‍म करने के लिए सन 1995 के बाद से कई वार्ताएं हुई हैं लेकिन इनका कोई फायदा नहीं हुआ है। मिजोरम के तीन जिले आइजोल, कोलासिब और ममित और असम के तीन जिले कछार, करीमगंज और हैलाकांडी एक दूसरे से सटे हुए हैं। दोनों ही राज्‍यों के ये जिले एक दूसरे के साथ लगभग 164.6 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं। मौजूदा विवाद ऐसे वक्‍त में सामने आया है जब हाल ही में अमित शाह ने पूर्वोत्‍तर का दौरा किया था।

सीएम की कुर्सी छोड़ बोले येदियुरप्पा- पद छोड़ने के लिए किसी का दबाव नहीं

संबंधित समाचार