बरेली: सात दिन में चौपुला पुल का निर्माण पूरा करें
बरेली, अमृत विचार। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने सेतु निगम के अधिकारियों को अंतिम क्षणों में चौपुला पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि शेष समस्त कार्य एक सप्ताह में पूरा करें। सोमवार शाम को जिलाधिकारी ने चौपुला पुल का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि चौपुला पुल का …
बरेली, अमृत विचार। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने सेतु निगम के अधिकारियों को अंतिम क्षणों में चौपुला पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि शेष समस्त कार्य एक सप्ताह में पूरा करें। सोमवार शाम को जिलाधिकारी ने चौपुला पुल का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि चौपुला पुल का करीब 90 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य हो चुका है।
अभी पुल पर सड़क के साथ रेलिंग निर्माण व बदायूं पुल से हिस्सा जुड़ने आदि कार्य होना शेष हैं। वैसे 31 जुलाई तक पुल का निर्माण पूरा करके देने की तारीख निर्धारित है लेकिन इस तारीख तक पुल का निर्माण पूरा नहीं हो सकता है। सेतु निगम का निर्माण कार्य अंतिम क्षणों में ढीला चल रहा है। वहीं, डीएम ने खुर्रम गौटिया की जर्जर सड़क समेत विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
उन्होंने जल निगम के अधिकारियों से कहा कि यह कार्य इस प्रवृति के हैं कि जब तक पूर्ण नहीं हो जाते, आम जन की समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता। इसलिए प्राथमिकता के आधार पर जल्दी पूरा कराएं। इसके बाद जिलाधिकारी ने सिटी स्टेशन के सामने चल रहे जल निगम के कार्यों को देखा। सड़क की हालत और काम धीमी गति से देख तेजी लाने के निर्देश दिए।
