बरेली: पूर्व केंद्रीय मंत्री की चिट्ठी के बाद तोड़ा अतिक्रमण
बरेली, अमृत विचार। वार्ड नंबर सात सुभाषनगर में होली चौक के पास सड़क पर अतिक्रमण मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की चिट्ठी के बाद सोमवार को नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण ढहा दिया। कुछ लोगों ने टीम से उलझने की कोशिश की लेकिन टीम के आगे ज्यादा देर तक विरोध नहीं कर …
बरेली, अमृत विचार। वार्ड नंबर सात सुभाषनगर में होली चौक के पास सड़क पर अतिक्रमण मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की चिट्ठी के बाद सोमवार को नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण ढहा दिया। कुछ लोगों ने टीम से उलझने की कोशिश की लेकिन टीम के आगे ज्यादा देर तक विरोध नहीं कर पाए। सुभाषनगर होली चौक के पास कुछ लोगों ने नाली के आगे पक्की सीढ़ी बनाकर सड़क पर चार से पांच फिट आगे तक अतिक्रमण कर रखा था। नगर निगम के निर्माण विभाग के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं थी। इस मामले की शिकायत कई बार लोगों ने शिकायत की थी लेकिन अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई। इसके चलते अवैध निर्माण भी नहीं तोड़ा जा सका।
यह मामला केंद्रीय मंत्री रहते हुए संतोष गंगवार के पास पहुंचा था। उन्होंने नगर आयुक्त अभिषेक आनंद से मामले की जांच कराकर कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए थे। इस संबंध में उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को चिट्ठी भी लिखी थी। नगर आयुक्त के निर्देश पर बनी नगर निगम की टीम ने अवर अभियंता राजीव शर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। जुलाई की शुरुआत में निर्माण विभाग के अवर अभियंता राजीव शर्मा ने टीम के साथ मौका-मुआयना किया था तो भी कुछ लोगों ने विरोध किया था। सोमवार को टीम जब कार्रवाई करने पहुंची तो भी लोगों ने भारी विरोध किया। अवर अभियंता ने बताया कि नगर आयुक्त की चिट्ठी के बाद यह कार्रवाई हुई है। अतिक्रमण प्रभारी ललतेश सक्सेना ने बताया कि टीम ने संबंधित अतिक्रमण को हटा दिया है।
