टोक्यो में ओलंपिक शुरु होने के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 2848 मामले दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। ओलंपिक खेलों के शुरू के बाद यहां जापान की इस राजधानी में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामले रिकॉर्ड संख्या में दर्ज किये गये। टोक्यो में मंगलवार को कोविड-19 संक्रमण के 2,848 नये मामले दर्ज किये गये जो इस साल सात जनवरी (2,520) के बाद सबसे अधिक संख्या है। पिछले साल महामारी …

टोक्यो। ओलंपिक खेलों के शुरू के बाद यहां जापान की इस राजधानी में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामले रिकॉर्ड संख्या में दर्ज किये गये।

टोक्यो में मंगलवार को कोविड-19 संक्रमण के 2,848 नये मामले दर्ज किये गये जो इस साल सात जनवरी (2,520) के बाद सबसे अधिक संख्या है। पिछले साल महामारी शुरू होने के बाद से टोक्यो में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामले दो लाख से अधिक हो गये हैं।

इस महामारी से निपटने के लिए टोक्यो में चौथी बार आपातकाल लागू किया गया है। यह अगले महीने ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों तक जारी रहेगा। ओलंपिक खेल बीते शुक्रवार को शुरू हुए हैं और विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अधिक तेजी से फैलने वाले वायरस के डेल्टा प्रकार से मामले और बढ़ सकते है।

संबंधित समाचार