कन्नौज: आयुष्मान पखवाड़ा शुरू, सीएमओ ने दिया यह बड़ा निर्देश, जानें इसके लाभ
कन्नौज। कन्नौज आयुष्मान भारत योजना का सफल संचालन करने के लिए जिले में विशेष आयुष्मान पखवाडा शुरू किया गया। 9 अगस्त तक चलने वाले इस पखवाड़े में आयुष्मान कार्ड, गोल्डन कार्ड, विहीन लाभार्थी परिवारों को कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए माइक्रोप्लान भी तैयार किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि …
कन्नौज। कन्नौज आयुष्मान भारत योजना का सफल संचालन करने के लिए जिले में विशेष आयुष्मान पखवाडा शुरू किया गया। 9 अगस्त तक चलने वाले इस पखवाड़े में आयुष्मान कार्ड, गोल्डन कार्ड, विहीन लाभार्थी परिवारों को कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए माइक्रोप्लान भी तैयार किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि 9 अगस्त तक चलने वाले इस विशेष अभियान में जिन परिवारों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, और उनका लाभार्थी सूची में नाम है। ऐसे सभी लोग तत्काल प्रभाव से अपना और परिवार के पूरे सदस्यों का कैम्प सेंटर में जाकर गोल्डन कार्ड यथाशिघ्र बनवा लें।
इस अभियान में ऐसे परिवारों को सम्मिलित किया जाएगा। जिनके परिवार में एक भी आयुष्मान कार्ड गोल्डन कार्ड उपलब्ध नहीं है।उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता हेतु पंचायती राज विभाग, ग्राम विकास विभाग, आईसीडीएस विभाग का सहयोग भी लिया जा रहा है। ताकि इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ जिले के सभी लाभार्थियों और जरूरतमंदों को मिल सकें। आयुष्मान योजना के नोडल डॉ जे.पी. सलोनिया ने बताया कि यह योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है। जिसमें कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों सहित 1450 किस्म की बीमारियों का इलाज निःशुल्क कराया जा सकता है।
इस योजना का लाभ लेने के लिए परिवार के सदस्यों की संख्या या उम्र की भी बाध्यता का नहीं है। इसलिए सभी लोग आयुष्मान पखवाड़ा के विशेष अभियान से जुड़कर इसका लाभ लेते हुए अपना आयुष्मान कार्ड गोल्डन कार्ड अवश्य बनवा लेंं जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। पूर्व में आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु तीस रुपये प्रति कार्ड का भुगतान लाभार्थी द्वारा किया जाता था। अब उसे भी समाप्त कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि जनपद में 1,18,680 लाभार्थी परिवारों में 5,93,400 लाभार्थियों के सापेक्ष 1,46,907लोगों का कार्ड बन चुका है साथ ही जिले में अभी तक 6167 लोगों ने इस योजना का लाभ उठाया है। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए चाहिए यह कागजातजिला कार्यक्रम समन्वयक ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए राशन कार्ड,आधार कार्ड के साथ ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा भेजा गया पत्र जरूरी है।इसके बिना आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता हैं।उन्होंने बताया कि बीपीएल कार्ड धारक अपने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता से इस बात की जानकारी ले सकते हैं कि पात्रता सुची में उनका नाम है या नहीं या फिर संबंधित स्वास्थ्य केंद्र पर राशन कार्ड नंबर ले जाकर इस बात की जानकारी कर सकते हैं।
