पीलीभीत: संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कलीनगर/माधौटांडा (पीलीभीत)। थाना क्षेत्र के गांव सिमरा ता. महाराजपुर निवासी चंदन (25) पुत्र भल्लू सोमवार की रात घर से बाहर चला गया था। काफी देर तक घर न आने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए गए तो युवक का …

अमृत विचार, कलीनगर/माधौटांडा (पीलीभीत)। थाना क्षेत्र के गांव सिमरा ता. महाराजपुर निवासी चंदन (25) पुत्र भल्लू सोमवार की रात घर से बाहर चला गया था। काफी देर तक घर न आने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

मंगलवार की सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए गए तो युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक खेत में यूकेलेप्टिस के पेड़ पर लटका देखा। गांव में सनसनी फैल गई। कुछ ही देर बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

ग्रामीणों ने चंदन का शव लटकने की सूचना परिजनों को दी। रोते बिखलते परिजन मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी रामसेवक दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पेड़ से लटके शव को नीचे उतरवाया। पंचनामा भरकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार