रायबरेली: ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर दो घायल, बाल-बाल बचा मासूम
रायबरेली। सलोन बाईपास के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाइक पर बैठा मासूम बाल-बाल बच गया। इस हादसे में एक युवक का पैर फैक्चर हो गया जबकि एक युवक का पैर कट गया। …
रायबरेली। सलोन बाईपास के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाइक पर बैठा मासूम बाल-बाल बच गया। इस हादसे में एक युवक का पैर फैक्चर हो गया जबकि एक युवक का पैर कट गया। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सलोन सीएससी पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के जेवई बसंतगंज निवासी रमाशंकर पुत्र देवता दीन अपने पुत्र आशुतोष को इलाज के लिए रामकेश पुत्र राम कुमार के साथ बाइक से रायबरेली जा रहे थे, जैसे ही सलोन बाईपास के समीप पहुंचे तभी धान लादकर सलोन की तरफ जा रहे ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे एक युवक ट्रैक्टर ट्राली के नीचे चला गया। जबकि मासूम समेत दूसरा युवक उछलकर सड़क पर गिर गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली के नीचे फंसे युवक को बाहर निकाला। जिसके बाद एनएचआई एम्बुलेंस से सलोन सीएससी में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सीएससी डॉक्टर आशीष नायक ने बताया रामकेश का पैर कट गया है जबकि दूसरे युवक रामाशंकर का पैर फैक्चर हो गया। बच्चे को मामूली चोट आई।दोनों युवकों की गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। थाना प्रभारी सलोन पंकज त्रिपाठी ने बताया ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
