बरेली: जंक्शन पर बेहोश मिली महिला, भूख से बिलख रहे थे मासूम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जंक्शन पर पूछताछ केंद्र के पास एक महिला बेहोशी की हालत में मिली। जबकि उसके दो बच्चे पास में ही भूख से बिलख रहे थे। जीआरपी के कर्मचारियों ने उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा और उसके दो मासूमों को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया। पूरा मामला सोमवार-मंगलवार देर रात का …

बरेली, अमृत विचार। जंक्शन पर पूछताछ केंद्र के पास एक महिला बेहोशी की हालत में मिली। जबकि उसके दो बच्चे पास में ही भूख से बिलख रहे थे। जीआरपी के कर्मचारियों ने उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा और उसके दो मासूमों को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया। पूरा मामला सोमवार-मंगलवार देर रात का है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह राणा ने बताया कि होश में आने पर महिला ने नींद की गोलियां खाने की बात कही। उसने बताया कि वह भीख मांगकर गुजारा करती है।

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पूछताछ केंद्र के पास बेसुध पड़ी महिला को ने कर्मचारियों ने उठाने की कोशिश की तो वह नहीं उठी। महिला के साथ उसकी एक चार साल की लड़की और एक साल का लड़का था। महिला के मुंह से काफी झाग निकल रहा था। लिहाजा तत्काल एंबुलेंस को फोन कर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बरेली: पुलिस से बोला प्रेमी युगल, निकाह करा दो वर्ना हो जाएगी हत्या

जबकि दोनों बच्चों को चाइल्ड लाइन के हवाले किया गया। मंगलवार शाम महिला को होश आया तो अपना नाम परवीन और पति का नाम हाजी मोहम्मद यासीन बताया लेकिन अपना पता नहीं बता पाई। जिला अस्पताल भर्ती महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

भूख से बिलख रहे थे बच्चे
परवीन को जिला अस्पताल में भेजने के बाद बच्चे फूट-फूटकर रो रहे थे। दोनों को भूख लगी थी। जीआरपी और रेलवे चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्ची को खाना खिलाया और एक साल के मासूम को दूध पिलाया। इसके बाद रेलवे चाइल्ड लाइन समन्वयक शेर मोहम्मद के कहने पर टीम के सदस्य मेघा वर्मा और अजीम अंसारी दोनों बच्चों को अपने साथ ले गए। फिलहाल बच्चों को बेबी फोल्ड में रखा गया है।

संबंधित समाचार