बरेली: आजम खां की स्थिति को लेकर कांग्रेस ने सपा को घेरा
बरेली, अमृत विचार। जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की मजबूती के लिए संवाद कार्यक्रम हुआ, जिसका शीर्षक था कांग्रेस संगठन और विचारधारा एवं कोरोना कुप्रंबधन की लापरवाही से हुई मौत, जिम्मेदार कौन। इस दौरान कांग्रेस ने सांसद आजम खां की रिहाई के लिए आगे न आने पर सपा पर हमला बोला। प्रशिक्षक स्पेसर लाल ने …
बरेली, अमृत विचार। जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की मजबूती के लिए संवाद कार्यक्रम हुआ, जिसका शीर्षक था कांग्रेस संगठन और विचारधारा एवं कोरोना कुप्रंबधन की लापरवाही से हुई मौत, जिम्मेदार कौन। इस दौरान कांग्रेस ने सांसद आजम खां की रिहाई के लिए आगे न आने पर सपा पर हमला बोला।
प्रशिक्षक स्पेसर लाल ने करोना महामारी से हुई मौतों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पहले से कोई भी इंतजाम नहीं कर पाई थी। जिसका नतीजा यह हुआ कि करोना की दूसरी लहर में पूरे देश में हाहाकार मच गया। उन्होंने कांग्रेस जनों को ग्राम पंचायत तक कमेटी बनाने के बारे में टिप्स दिए।
सपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि सपा मुसलमानों की हितैषी बनने का ढोंग कर रही है, जबकि आजम खां जैसे बड़े नेता जेल में बंद हैं। जिनके लिए वह कुछ नहीं कर पा रही है। डर के कारण सपा उनकी रिहाई के लिए आंदोलन भी नहीं कर पा रही है। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि आज देश का युवा बड़ी संख्या में हाथों में डिग्रियां लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। बावजूद केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार रोजगार देने के फर्जी आंकड़े पेश कर रही है।
इस मौके पर चेयरमैन जिला उपाध्यक्ष इलियास अंसारी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, डा. मेहंदी हसन, ताराचंद चौधरी, कमलेश ठाकुर, जियाउर रहमान, नाहिद सुलताना, जुनैद हुसैन एडवोकेट, वसीम अकरम, पाकीजर खान, अंजुम खान ,सुनीता दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बरेली: पुलिस से बोला प्रेमी युगल, निकाह करा दो वर्ना हो जाएगी हत्या
