यूपी के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 18 लोगों की दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी।  यूपी के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां सड़क किनारे खड़ी बस को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा बाराबंकी के रामसनेही घाट के पास अयोध्या-लखनऊ …

बाराबंकी।  यूपी के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां सड़क किनारे खड़ी बस को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हादसा बाराबंकी के रामसनेही घाट के पास अयोध्या-लखनऊ हाइवे पर आधी रात को हुआ है। बताया जा रहा है कि बस हरियाणा के पलवल से बिहार जा रही थी।बस में मजदूर सवार थे, जो बिहार लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 140 यात्री सवार थे, जिनमें से 18 की मौके पर ही मौत हो गई। घायल ने बताया कि वो सभी पंजाब और हरियाणा में मजदूरी करते थे और अपने घर बिहार लौट रहे थे।

बाराबंकीः वॉल्वो बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 11 की मौत, कई घायल - UP Barabanki Road Accident Volvo Bus Hit By Truck From Behind Death Toll Updates NTC - AajTak

बाराबंकी के एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि बस का एक्सल टूटने की वजह से यह थाना रामसनेहीघाट के ढाबे के पास खड़ी हुई थी। तभी रात में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार एक ट्रक ने टक्कर मार दी,  जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई है। दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। सभी का बाराबंकी और लखनऊ के ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि यूपी के बाराबंकी में हुए सड़क हादसे की खबर से बहुत दुखी हूं। शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। अभी सीएम योगी जी से भी बात हुई है। सभी घायल साथियों के उचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है।

 

राष्ट्रपति ने भी जताया दुख
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा कि बाराबंकी, उत्तर प्रदेश में हुए सड़क हादसे में अनेक लोगों की असमय मृत्यु की खबर से अत्यंत पीड़ा हुई है। दुःख की इस घड़ी में, शोकग्रस्त परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

प्रधानमंत्री ने CM योगी से की बात, आर्थिक मदद का ऐलान
बाराबंकी हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर जानकारी ली। PM ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया है। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं, CM योगी ने सभी घायलों के मुफ्त उपचार करने के निर्देश दिए हैं। बाराबंकी के DM और SP घायलों को उनके घर तक भेजने का इंतजाम करेंगे।

संबंधित समाचार