बरेली: भाजपा सरकार की नाकामी से हजारों लोगों ने कोरोना से गंवाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा ने बुधवार को भाजपा पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी से कोरोना काल में हजारों लोगों की जान गई। भाजपा की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस अब प्रदेश में प्रदर्शन करेगी। रोटरी भवन में प्रेस वार्ता के दौरान …

बरेली, अमृत विचार। पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा ने बुधवार को भाजपा पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी से कोरोना काल में हजारों लोगों की जान गई। भाजपा की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस अब प्रदेश में प्रदर्शन करेगी।

रोटरी भवन में प्रेस वार्ता के दौरान स्वप्निल ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए एक बार फिर से अहम पद की जिम्मेदारी दी है। उस पर वह खरा उतरेंगी। उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि महिलाएं देश की आधी आबादी हैं इसलिए महिला प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मैं मजबूत महिलाओं का संगठन तैयार करना चाहूंगी, जिससे हमारी पार्टी को मजबूती मिले।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश महिला संगठन कि हर महिला का पहला मुद्दा महिला सुरक्षा होगा और जब तक प्रदेश में महिला खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं, तब तक हमारी आवाज यूं ही बुलंद रहेगी।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी में योगी सरकार परिस्थितियां संभालने में जहां बुरी तरह विफल रही। सरकार न सिर्फ हास्यास्पद और साथ ही तकलीफदेह बयान देती है कि ऑक्सीजन की कमी से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई, जबकि सारे तथ्य आंखों के सामने हैं। सरकार के खिलाफ इनकी हर गलत नीतियों पर हम यूं ही हल्ला बोलते रहेंगे। महंगाई को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अशफाक सकलैनी, प्रदेश सचिव असलम चौधरी, डा. मेहंदी हसन, अजय शुक्ला, वसीम अकरम, जियाउर रहमान, जुनेद एडवोकेट, मोहम्मद हसन आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

बरेली: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट नहीं दे पा रहा जरी को ऊंची उड़ान

संबंधित समाचार