Gold ने बिखेरी चमक, घरेलू सराफा बाजार में 382 रुपए के उछाल के साथ हुआ बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। बुलियन मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में गुरुवार को जबरदस्‍त तेजी देखी गई। ग्‍लोबल मार्केट में कीमतों में उछाल का असर घरेलू सराफा बाजार में देखा गया। 29 जुलाई को 24 कैरेट शुद्ध सोने का हाजिर भाव 382 रुपये उछलकर 46,992 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। सोने के साथ-साथ चांदी ने भी चमक …

नई दिल्ली। बुलियन मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में गुरुवार को जबरदस्‍त तेजी देखी गई। ग्‍लोबल मार्केट में कीमतों में उछाल का असर घरेलू सराफा बाजार में देखा गया। 29 जुलाई को 24 कैरेट शुद्ध सोने का हाजिर भाव 382 रुपये उछलकर 46,992 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। सोने के साथ-साथ चांदी ने भी चमक बिखेरी। चांदी का बुलियन मार्केट में भाव 1,280 रुपये की जोरदार उछाल के साथ 66,274 रुपये प्रति किलो के स्‍तर पर पहुंच गया। हाजिर भाव के अलावा, सोने-चांदी के वायदा भाव में भी उछाल रहा। MCX पर सोना 48,100 रुपये और चांदी 67,800 के स्‍तर को पार कर गए।

इससे पिछले ट्रेडिंग सेशन में बुलियन मार्केट में सोना 46,610 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 64,994 रुपये प्रति किलो के स्‍तर पर थी। एचडीएफसी सिक्‍युरिटीज के सीनियर एनॉलिस्‍ट (कमोडिटीज) तपन पटेल का कहना है कि कॉमेक्‍स (न्‍यू यार्क कमोडिटी एक्‍सचेंज) में दाम बढ़ने का असर दिल्‍ली सराफा बाजार पर देखा गया। यहां 24 कैरेट गोल्‍ड 382 रुपये प्रति दस ग्राम उछल गया।

विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सुबह के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया अपरिवर्तित रुख के साथ खुला और बाद में डॉलर के मुकाबले रुपये में चार पैसे का सुधार आया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ दर्शाता 1,817 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी मामूली तेजी के साथ 25.42 डॉलर प्रति औंस हो गया।

वायदा बाजार यानी फ्यूचर मार्केट में भी सोना-चांदी उछल गए। इसकी बड़ी वजह स्‍पॉट यानी हाजिर बाजार में आई डिमांड रही। 29 जुलाई को MCX पर सोना 500 रुपये से ज्‍यादा उछलकर 48,100 रुपये प्रति दस ग्राम के पार ट्रेड करता नजर आया। वहीं, चांदी भी 14000 रुपये की छलांग लगाकर 67,800 रुपये प्रति किलो के पार दर्ज की गई।

US की तिब्बती चाल! भारत आए अमेरिकी विदेश मंत्री के इस कदम पर चीन ने दिखाए तेवर

संबंधित समाचार