मुरादाबाद: जन्म के दो दिन बाद ही बच्ची से छिना मां का साया, चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा,अमृत विचार। प्रसव के 2 दिन बाद महिला की अस्पताल में मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर परिजनों व रिश्तेदारों ने उपाचार के दौरान चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। अस्पताल में हालात बेकाबू होते देख कर्मचारी ने पुलिस को बुलाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों …
मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा,अमृत विचार। प्रसव के 2 दिन बाद महिला की अस्पताल में मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर परिजनों व रिश्तेदारों ने उपाचार के दौरान चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। अस्पताल में हालात बेकाबू होते देख कर्मचारी ने पुलिस को बुलाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को किसी तरह शांत कर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ठाकुरद्वारा कोतवाली के गांव नन्हूबाला निवासी विरेश कुमार पुत्र शंभू सिंह उत्तराखंड के काशीपुर कोतवाली पुलिस में अस्पताल के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में बताया कि अपनी पत्नी करुणा देवी को 26 जुलाई को प्रसव पीड़ा होने पर काशीपुर के सूद अस्पताल में भर्ती कराया था। उसी दिन ऑपरेशन में करूणा देवी ने एक बच्ची को जन्म दिया। लेकिन उसके दो दिन बाद ही चिकित्सकों की लापरवाही के चलते पत्नी की पेशाब की नली निकालने के बाद पेट में अत्यधिक सूजन बढ़ गई, और उसकी हालत बिगड़ गई।
चिकित्सकों को इस बारे में बताया तो उस पर ध्यान नहीं दिया, सब धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा भगा दिया। इसी दौरान 28 जुलाई की देर रात करूणा की चिकित्सकों की लापरवाही के कारण मौत हो गई। सूचना पर परिजन व रिश्तेदारो अस्पताल में पहुंच कर चिकित्सक से मौत का कारण जानना चाहा तो वह मारपीट पर उतारू हो गए।
सूचना मिलने पर मृतका अन्य रिश्तेदार अस्पताल में पहुंचे। ग्रामीणों ने अस्पताल में चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का हंगामा देख अस्पताल के चिकित्सक व स्टाफ दूसरे गेट से निकल कर फरार हो गए।
स्थिति बेकाबू होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर महिला के परिजनों समझा-बुझाकर मामला शांत करते हुए महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया । काशीपुर पुलिस ने मृतिका के पति विरेश कुमार की तहरीर पर अस्पताल के चिकित्सकों की जांच शुरू कर दी है।
